5 से 15 वर्ष तक के विद्यार्थियों का निकला पथ संचलन
जिला ब्यूरो कमल राव चव्हाण:-
नर्मदापुरम।
रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा नगर के विभिन्न मार्गों से पथ संचलन निकला गया !
इस पथ संचलन में 5 वर्ष के नन्हे मुन्ने बच्चों से लेकर 15 वर्ष के किशोर विद्यार्थी पूर्ण गणवेश में उत्साह के साथ शामिल रहे । पथ संचलन के लिये सुबह 10:00 बजे नर्मदा महाविद्यालय में एकत्रीकरण हुआ । पथ संचलन प्रायवेट बस स्टैंड मार्ग से टैक्सी स्टैंड,एस एन जी स्कूल,इंद्राचौंक,मोरछाली चौक, सराफा चौक,हलवाई चौक, अमरचौक, सातरास्ता होकर वापस नर्मदा महाविद्यालय पहुंचे जहां समापन हुआ ।
पथ संचलन में वरिष्ठ पद अधिकारियों का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ पथ संचलन में लगभग 250 स्वयं सेवक शामिल हुए।


Related posts:
पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान की कार्यशाला भोपाल में, नर्मदापुरम जिले से विषय मुख्य वक्...
March 7, 2026मध्य प्रदेश
राजेंद्र धाकड़ बने अखिल भारतीय किरार धाकड़ क्षत्रिय महासभा के नर्मदापुरम जिला अध्यक्ष
March 6, 2026मध्य प्रदेश
रिवर व्यू कॉलोनी मालाखेड़ी में आयोजित हुआ होली मिलन समारोह
March 5, 2026नर्मदापुरम
