Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

सांसद के जनता कार्यालय में मना होली का जश्न उड़ा रंग ग़ुलाल, गाए फाग के गीत

1 min read

नर्मदापुरम। सांसद दर्शन सिंह चौधरी के निवास जनता कार्यालय में होली का जश्न हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। डीजे की धुन पर लोग जमकर थिरके। इस दौरान नागरिक अभिनन्दन का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। जनता कार्यालय में लोगो ने एक दूसरे को रंग ग़ुलाल लगा कर होली की शुभकामनायें दी। रंग गुलाल, पुष्पहार के साथ सासंद दर्शन सिंह चौधरी ने सभी आगंतुकों से भेंट की। गीत संगीत, हास परिहास, स्वल्पाहार के साथ इस होली मिलन समारोह का सभी ने भरपूर आनंद लिया।
सासंद श्री चौधरी ने अपनो के मध्य आकर जो अपनापन दिखाया और होली त्यौहार को नर्मदापुरम में आकर मनाया इससे उनके प्रशंसकों में हर्ष व्याप्त है।
इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव, झु झो प्र प्रदेश संयोजक एवं पूर्व नपा अध्यक्ष अखिलेश खण्डेलवाल, सभापतिगण, पार्षदगण, भाजपा नेतागण और बड़ी संख्या में नागरिक, पत्रकार साथीगण उपस्थित रहे।

About The Author

Leave a Reply