Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान की कार्यशाला भोपाल में, नर्मदापुरम जिले से विषय मुख्य वक्ता हुए शामिल

1 min read

नर्मदापुरम। भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत प्रदेश स्तरीय कार्यशाला भोपाल के रवीन्द्र भवन में शुक्रवार को आयोजित की गई। कार्यशाला में चंबल, ग्वालियर, सागर, नर्मदापुरम एवं भोपाल संभाग के विषय मुख्य वक्ताओं ने भाग लेकर प्रशिक्षण प्राप्त किया।

भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीति शुक्ला ने बताया कार्यशाला में विभिन्न विषयों पर वक्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया, ताकि वो मंडलों में आयोजित होने वाले प्रशिक्षण महाअभियान के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं को संगठन की कार्यप्रणाली, विचारधारा एवं जनसेवा से जुड़े विषयों पर प्रभावी मार्गदर्शन दे सकें।

कार्यशाला को प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह एवं प्रशिक्षण महाअभियान के क्षेत्रीय प्रभारी के.सी. पटेल ने संबोधित किया और संगठन को सशक्त बनाने के लिए महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्रदान किया।

भाजपा जिला महामंत्री मुकेश चंद्र मैना ने बताया कि आगामी दिनों में नर्मदापुरम जिले के 24 मंडलों में 11 मार्च से दो दिवसीय प्रशिक्षण महाअभियान आयोजित किया जाएगा। इसमें विषय मुख्य वक्ता पहुंचकर पार्टी कार्यकर्ताओं को संगठन की कार्यप्रणाली, पार्टी की विचारधारा तथा जनसेवा से जुड़े विषयों पर विस्तार से प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन देंगे।

प्रशिक्षण महाअभियान की कार्यशाला भोपाल में नर्मदापुरम जिले से संभाग प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष कांत देव सिंह, प्रदेश मंत्री सुश्री राजो मालवीय, जिला अध्यक्ष प्रीति शुक्ला, शिव चौबे, पिपरिया विधायक ठाकुरदास नागवंशी, संभागीय प्रशिक्षण अभियान टोली प्रभारी एवं टोली सदस्य भरत सिंह राजपूत, माधवदास अग्रवाल, पीयूष शर्मा, संतोष पारिख, कमल धूत, जय किशोर चौधरी, सुरेश पटेल, नीना नागपाल, पंकज चौरे, प्रसन्ना हर्णे, संदेश पुरोहित, दिनेश तिवारी, अखिलेश खंडेलवाल, निखिलेश चतुर्वेदी, विश्वेश्वर मंडलोई और प्रांशु राने उपस्थित रहे।

About The Author

Leave a Reply