Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

फिल्म ‘हनुमान अंश’ के बाल कलाकार सात्विक शर्मा 23 सितंबर को नर्मदापुरम आगमन 

1 min read

नर्मदापुरम। हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित विराजेश्वर महागणपति प्रांगण में गणेश उत्सव के अवसर पर विशेष आयोजन होने जा रहा है। फिल्म ‘हनुमान अंश’ के मशहूर बाल कलाकार मास्टर सात्विक शर्मा 23 सितंबर, बुधवार को शाम 7 बजे महागणपति की आरती में शामिल होंगे।जानकारी के अनुसार यह कार्यक्रम सांसद संवाद केंद्र, राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया के निज निवास, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में आयोजित किया जाएगा।

बाल कलाकार के आगमन को लेकर क्षेत्र के श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। आयोजकों के अनुसार आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

 

About The Author