Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

अहिरवार समाज जिला अध्यक्ष रमेश बामने जी के समर्थन में सैकड़ो की संख्या में लोगो ने सिलारी से मँगलवारा चौराहे तक निकली पैदल रैली,

1 min read

संवाददाता नीरज गोलिए नर्मदापुरम/ बनखेड़ी 

पिपरिया जिला बनाने के लिए 12 दिन से चल रही भूख हड़ताल जिला अभियान का किया समर्थन

अहिरवार समाज के सैकड़ों सदस्यों ने रमेश बामने,श्याम पालीवाल जी, गुमान सिंह मंडले, हरीश बेमन, पप्पू अहिरवार, संजय अहिरवार,एवं बनखेड़ी पार्षद प्रतिभा अहिरवार के साथ सिलारी से मँगलवारा चौक तक पैदल मार्च निकाल कर समर्थन करने पहुँचे ।

कई सामाजिक संघठन समर्थन करने पहुँचे ।भूख हड़ताल में जिला बनाओ अभियान का समर्थन करने

विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि पहुँचे जिसमे पूर्व नपा अध्यक्ष पार्षद सरिता बलराम बैस, पार्षद हर्शलता विक्रम राजपूत ,करणी सेना अध्यक्ष बृजलता तोमर समेत सर्व राजपूत क्षत्रिय पुरविया महिला संगठन की सदस्य पहुँची, पिपरिया दवा विक्रेता संघ, पोस्ट ऑफिस अभिकर्ता संघ,*पिपरिया* जिला बनाओ अभियान समिति के बैनर तले अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल बारहवें दिन भी जारी रही । सोमवार को आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता ,कतिया समाज के प्रांतीय प्रवक्ता केवलराम जवार एवं श्याम बाबा सिंगारे भूख हड़ताल पर बैठे,स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी संघ के प्रदीप जैन ने भी अपना समर्थन जिला अभियान को दिया ।करणी सेना,सर्व क्षत्रिय राजपुत पुर्वीय समाज की महिला इकाई भी समर्थन करने पहुँची एवं दवा विक्रेता संघ एवं पोस्ट आफिस अभिकर्ता संघ ने भी समर्थन किया !

About The Author

Leave a Reply