Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

युवा संगम रोजगार एवं स्वरोजगार मेले का आयोजन, 130 युवाओं को मिला रोजगार और स्वरोजगार का लाभ

1 min read

जिला व्यूरो कमल राव चव्हाण:-

नर्मदापुरम । कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना के निर्देश अनुसार गुरुवार को शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आई.टी.आई.) नर्मदापुरम में एकदिवसीय युवा संगम रोजगार एवं स्वरोजगार मेला का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया एवं मुख्य नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती नीतू यादव एवं श्रीमती निर्मला राय पार्षद वार्ड-15 एवं  राजेश तिवारी,  रूपेश राजपूत, धर्मेंद्र जाट,  मनीश परदेशी ने सरस्वती पूजन कर मेले का शुभारंभ किया। राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया ने अपने उद्बोधन में छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित किया एवं रोजगार एवं स्वरोजगार मेले के बारे में जानकारी प्रदान की। नपा अध्यक्ष श्रीमती नीतू यादव ने भी छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित किया एवं श्री राजेश तिवारी ने रोजगार एवं स्वरोजगार मेले के बारे में जानकारी प्रदान की जिसमें मेला प्रभारी डिप्टी कलेक्टर नर्मदापुरम श्रीमती बबीता राठौर द्वारा समस्त स्टॉल पर जाकर रोजगार एवं स्वरोजगार के बारे में चर्चा की जिससे जिले में अधिक से अधिक रोजगार एवं स्वरोजगार प्राप्त हो सके। मुख्य अतिथि द्वारा रोजगार एवं स्वरोजगार मंच से ऑफर लेटर एवं स्वरोजगार योजना अंतर्गत ऋण वितरण कराया गया। जिला रोजगार अधिकारी डॉ ऐ.बी. खान एवं श्री धर्मेश तिवारी द्वारा रोजगार मेला में अहम भूमिका निभाई गई। मेले में आई. टी.आई. प्राचार्य श्री सतीश मोरे एवं एवं महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र श्री कैलाश माल एवं डॉ पी.सी. नरवारे प्राचार्य शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय, आर.आर. चंद्राकर एवं भगवान सिंह राजपूत एवं काजू कुमार गजभिये एवं समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। रोजगार मेले में कुल उपस्थित आवेदक 148 में से कंपनी प्रतिनिधि द्वारा 102 प्राथमिक चयन किया गया एवं स्वरोजगार आवेदक 28 को लाभान्वित किया जिसमें रोजगार एवं स्वरोजगार द्वारा कुल 130 युवाओं एवं युवतियों को लाभान्वित किया गया। शासकीय विभाग एवं निजी क्षेत्र में रोजगार दिलाने वाली कंपनियां शामिल हुई ।

About The Author

Leave a Reply