श्रमिकों को मिला न्याय : श्रम विभाग की सहायता से प्राप्त हुई मेहनत से किये गये कार्य की राशि
नर्मदापुरम । ग्राम आहारखेड़ा माखन नगर में भरतलाल पाटीदार एवं सुनील पाटीदार निवासी नवादा, जिला उज्जैन द्वारा की गई लहसुन की खेती में ग्राम आहारखेड़ा के श्रमिकों ने मेहनत से कार्य किया था। परंतु कार्य के उपरांत श्रमिकों को उनकी मेहनताना राशि का भुगतान नहीं किया गया, जिस पर श्रमिकों द्वारा श्रम विभाग में शिकायत दर्ज कराई गई।
शिकायत की जांच श्रम निरीक्षक सुश्री सरिता साहू द्वारा की गई। इस दौरान उन्होंने अनावेदक श्री सुनील पाटीदार से वीडियो कॉल के माध्यम से संपर्क कर मामले की सुनवाई की। सुनवाई के उपरांत श्रमिकों के हित में निर्णय लेते हुए कुल 30,000 रुपए की बकाया मजदूरी का भुगतान श्रमिकों को कराया गया।
Related posts:
पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान की कार्यशाला भोपाल में, नर्मदापुरम जिले से विषय मुख्य वक्...
March 7, 2026मध्य प्रदेश
राजेंद्र धाकड़ बने अखिल भारतीय किरार धाकड़ क्षत्रिय महासभा के नर्मदापुरम जिला अध्यक्ष
March 6, 2026मध्य प्रदेश
रिवर व्यू कॉलोनी मालाखेड़ी में आयोजित हुआ होली मिलन समारोह
March 5, 2026नर्मदापुरम
