Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

महिलाएं आज हर क्षेत्र में सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं – राज्यसभा सांसद माया नारोलिया

1 min read

जिला व्यूरो कमल राव चव्हाण:-

नर्मदापुरम। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के पूर्व शुक्रवार को भाजपा जिला कार्यालय में विभिन्न क्षेत्रों मे महिला सशक्तिकरण में अपनी पहचान बनाने वाली महिलाओं का शाल-श्रीफल से सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद श्रीमती नारोलिया ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं। सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए अनेक योजनाएं चला रही है, जिनका लाभ लेकर वे आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं। उन्होंने “वन नेशन, वन इलेक्शन” की आवश्यकता पर भी बल दिया और इसे देश के विकास में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

परिवार में महिला का योगदान

भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती प्रीति शुक्ला ने कहा कि महिला केवल गृहिणी नहीं होती, बल्कि एक माँ, बहन, बेटी और पत्नी के रूप में परिवार को जोड़ने का कार्य करती है। उसकी भावनात्मक मजबूती और त्याग परिवार को संतुलित बनाए रखता है। वह बच्चों के संस्कारों की पहली शिक्षिका होती है, जिससे समाज का भविष्य बनता है। आज महिलाएं केवल घर तक सीमित नहीं हैं, बल्कि व्यवसाय, कृषि, स्टार्टअप और कॉरपोरेट जगत में भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं। सरकार की विभिन्न योजनाओं जैसे मुद्रा योजना, स्टार्टअप इंडिया, महिला स्वयं सहायता समूह  ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का अवसर दिया है।

समाज में महिला की भूमिका

महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती अर्चना पुरोहित ने कहा कि समाज के उत्थान में महिलाओं का योगदान अतुलनीय है। वे शिक्षक, डॉक्टर, वैज्ञानिक, नेता और उद्यमी बनकर समाज को आगे बढ़ा रही हैं। स्व-सहायता समूहों, सामाजिक संगठनों और विभिन्न अभियानों के माध्यम से महिलाएं समाज सुधार में अहम भूमिका निभा रही हैं। महिला केवल एक परिवार की धुरी नहीं, बल्कि संपूर्ण समाज और राष्ट्र की आधारशिला भी हैं। वे अपनी बुद्धिमत्ता, सहनशक्ति और कर्मठता से हर क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं।

राजनीति और नेतृत्व में महिलाओं का योगदान

नर्मदापुरम नपा अध्यक्ष श्रीमती नीतू यादव ने कहा कि महिलाएं अब राजनीतिक क्षेत्र में भी प्रभावी भूमिका निभा रही हैं। पंचायतों से लेकर संसद तक, उनकी भागीदारी न केवल महिलाओं के मुद्दों को आगे लाने में मदद करती है, बल्कि समाज को एक नई दिशा भी प्रदान करती है। कार्यक्रम का संचालन मोनिका चौकसे ने एवं आभार चंचल राजपूत ने किया इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष माधवदास अग्रवाल, पार्वती शर्मा लता तोमर ममता नागवंशी मालती गौर ज्योति चौरे सहित मोर्चा मंडल अध्यक्ष, स्व सहायता समूह बहनें एवं मातृशक्ति मौजूद रही।

About The Author

Leave a Reply