पुलिस अधीक्षक कार्यालय एवं थाना स्तर पर साप्ताहिक जनसुनवाई का आयोजन, आमजन की शिकायतों का किया गया निराकरण
1 min read
नर्मदापुरम। पुलिस अधीक्षक साई कृष्णा (भापुसे) द्वारा आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय में साप्ताहिक जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याएं साझा कीं और उनके निराकरण की मांग की।
जनसुनवाई के दौरान कुल 25 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें मुख्य रूप से पारिवारिक विवाद, संपत्ति संबंधी मामले, धोखाधड़ी एवं अन्य व्यक्तिगत शिकायतें शामिल थीं। पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक शिकायत को अत्यंत गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अनुविभागीय अधिकारी (SDOP) एवं थाना प्रभारियों को संबंधित प्रकरणों में तत्काल जांच कर नियमानुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए।
जनसुनवाई का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का शीघ्र और प्रभावी समाधान करना है। पुलिस-जन संवाद को मजबूत बनाना, नागरिकों को समय पर न्याय दिलाना तथा पुलिस प्रशासन के प्रति जन-विश्वास को और अधिक सुदृढ़ करना पुलिस विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
उल्लेखनीय है कि जनसुनवाई कार्यक्रम प्रत्येक मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय एवं जिले के समस्त थानों में नियमित रूप से आयोजित किया जाता है, जिसमें जिलेभर एवं थाना क्षेत्र से आए नागरिक बिना किसी संकोच के अपनी समस्याओं को उच्च अधिकारियों के समक्ष रखकर उनका प्रत्यक्ष निराकरण प्राप्त कर सकते हैं।

