Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 15, 2026

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

रेवर व्यू कॉलोनी में उत्साह से मनाया स्वतंत्रता दिवस, मंगल सिंह राजपूत ने किया ध्वजारोहण

1 min read

नर्मदापुरम।स्थानीय मालाखेड़ी स्थित रेवर व्यू कॉलोनी में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस का पर्व देशभक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कॉलोनी के गार्ड मंगल सिंह राजपूत (चौकीदार) ने विधिवत ध्वजारोहण किया। इसके बाद उपस्थित कॉलोनीवासियों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाकर तिरंगे को सलामी दी।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूरी कॉलोनी को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। जगह-जगह फूलों, गुलदस्तों और तिरंगे की सजावट ने कॉलोनी की सुंदरता में चार चांद लगा दिए। सुबह से ही कॉलोनी में उत्सव जैसा माहौल नजर आया और रहवासियों में स्वतंत्रता दिवस को लेकर खासा उत्साह रहा।

ध्वजारोहण कार्यक्रम के दौरान कॉलोनी के रहवासी विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी ने देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों और बड़ों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। कॉलोनी की सुंदर साज-सज्जा और तिरंगे के रंगों से सजा परिसर लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा। इस मौके पर कॉलोनी अध्यक्ष प्रीती खरे को अध्यक्ष श्रीमती पूर्णिमा त्रिपाठी, प्रखर समाजसेवी के एन त्रिपाठी, अनजु मालवीय, प्रेम ठाकुर, सरिता लुटारे, सुनीता गौर, सतोष शर्मा, सेवाराम मालवीय, सुरेश उइके, राकेश मालवीय, शिवशंकर पगारे आदि उपस्थित रहे।

 

About The Author

आपसे छूटी खबरें