Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

आयुष विभाग द्वारा देवारणय योजना अंतर्गत अश्वगंधा की खेती का दिया गया प्रशिक्षण

1 min read

जिला व्यूरो कमल राव चव्हाण:-

नर्मदापुरम। आयुष विभाग मध्य प्रदेश शासन द्वारा चलाई जा रही देवारण्य योजना के अंतर्गत अश्वगंधा की खेती का प्रशिक्षण दिया गया। जिला आयुष अधिकारी डॉ. विमला गढ़वाल के निर्देशन में सोमवार 19 मई 2025 को ब्लॉक सोहागपुर के अंतर्गत विवेकानंद स्कूल, सोहागपुर में ब्लॉक नोडल अधिकारी डॉ सुनील यादव के मार्गदर्शन में भोपाल से आये कृषि विशेषज्ञ सुशील कुमार भार्गव एवं कृषि वैज्ञानिक डॉ ब्रजेश नामदेव के द्वारा अश्वगंधा की खेती को प्रोत्साहित करने के लिए क्षेत्र के किसानों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। जिसमें अश्वगंधा की खेती से संबंधित जानकारी प्रदान की गई,  जिसमें अश्वगंधा की खेती से लेकर उसके बिक्री तक की जानकारी समस्त कृषकों को दी गई।

इसमें मुख्य अतिथि श्री आकाश रघुवंशी उपाध्यक्ष जनपद परिषद सोहागपुर, डॉ ब्रजेश नामदेव कृषि वैज्ञानिक, श्री अनिल गेहरिया संचालक विवेकानंद एकेडमी, सुभाष चंद्र पटेल प्राकृतिक खेती किसान, अशोक पटेल प्राकृतिक खेती किसान, देवारण्य ब्लॉक नोडल अधिकारी डॉ सुनील यादव आयुष विभाग, श्री दुर्गेश बरोडे उद्यानिकी विभाग, श्री सुशील भार्गव सलाहकार प्राकृतिक खेती प्रशिक्षण में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में ब्लॉक नोडल अधिकारी डॉ सुनील यादव, आयुष विभाग द्वारा किसानों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।

About The Author

Leave a Reply