Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

कलेक्टर ने प्रदेश की मेरिट सूची में आने वाले जिले के विद्यार्थियों को किया सम्मानित

1 min read

जिला व्यूरो कमल राव चव्हाण:-

नर्मदापुरम।कलेक्‍टर सुश्री सोनिया मीना ने माध्यमिक शिक्षा मण्डल मध्यप्रदेश भोपाल के द्वारा आयोजित हाईस्कूल परीक्षा 2025 में प्रदेश की मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करने वाली जिले की 3 छात्राओं को सम्मानित किया। इन छात्राओं में कुमारी दीपिका पिता श्री तुलाराम लोधी संस्था सरस्वती ग्रामोदय उमावि पलिया पिपरिया, कुमारी साक्षी कुशवाहा पिता श्री भगवान दास संस्था मास्टर माइंड उमावि पिपरिया  एवं कुमारी सोनाक्षी चोबे पिता श्री अशोक कुमार संस्था कैम्पीयन उमावि नर्मदापुरम शामिल है।

कलेक्टर सुश्री मीना  ने इन छात्राओं को कलेक्टर कार्यालय में प्रशस्ति पत्र एवं पुष्प गुछ प्रदान कर सम्मानित कर आगामी कक्षाओं के लिये मार्गदर्शन प्रदान किया। छात्रा साक्षी कुशवाहा ने कलेक्टर सुश्री मीना से सिविल सर्विस में जाने के लिए आवश्‍यक विषयों, कलेक्टर बनने हेतु आपने किस प्रकार अध्ययन किया तथा तैयारी के बारे में पूछा। कलेक्टर सुश्री मीना द्वारा छात्रा को अपने समक्ष बुलाकर कुर्सी पर बैठाते हुये क्रमशः सभी सवालों के जबाब छात्रा को दिये।  स्वयं के अध्यापन के संबंध में कलेक्टर द्वारा उक्त छात्राओं को बताया गया कि मैंने सीधे ही तैयारी की थी, तैयारी हेतु ऑनलाईन अध्ययन हेतु सामग्री उपलव्ध हैं जिससे सिविल सर्विस हेतु तैयारी की जा सकती हैं।

आयोजित कार्यक्रम में एस.पी.एस. बिसेन जिला शिक्षा अधिकारी, राजेश जैसवाल जिला परियोजना समन्वयक, डी.एन.व्यास. प्राचार्य, आर.बी. चौधरी प्राचार्य, संजीव कुमार पटेल, आशुतोष भार्गव कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी, राकेश धनगढ़ एवं स्कूल स्टाफ पालक एवं अभिभावक उपस्थित रहें।

 

About The Author

Leave a Reply