Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

मूलभूत सेवाओं को लेकर तिवारी ने प्रारम्भ किया जल सत्याग्रह

1 min read

oplus_2

जिला व्यूरो कमल राव चव्हाण
नर्मदापुरम । आज पोस्ट ऑफ़िस घाट पर कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष गजानन तिवारी ने
बरसों से इटारसी के शासकीय चिकित्सालय डॉक्टर श्याम चरण मुखर्जी में मूलभूत सुविधाओं को लेकर जल सत्याग्रह किया ।
पूर्व में भी कई बार विरोध प्रदर्शन कर चुके हैं। भूख हड़ताल से लेकर उन्होंने सभी पेतरे अपना लिए लेकिन उनकी मांगों पर आज भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। दिनांक 4 दिसंबर को उन्होंने नर्मदापुरम में मीडिया से मुख़ातिब हुए और कहा कि दिनांक 5 दिसंबर को दोपहर 12:00 बजे अपने साथियों के साथ जल सत्याग्रह करेंगे और जब तक यह सत्याग्रह ज़ब तक नहीं टूटेगा तब तक हमारी मांगे मान नहीं ली जाएगी। सत्याग्रह स्थल पर सिटी मजिस्ट्रेट बृजेश रावत, नायब तहसील, एनडीआरएफ की टीम और पुलिसकर्मी मौजूद रहे। सत्याग्रह स्थल पर पूर्व विधायक पं. गिरजा शंकर शर्मा,कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष कपिल फौजदार,भी पहुंचे जल सत्याग्रह में गजानन तिवारी के साथ अजय सैनी, कन्हैया गोस्वामी एवं सेवादल के सदस्य एवं कांग्रेसी भी शामिल रहे।

About The Author

Leave a Reply