Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

प्रचंड गर्मी में जन मानस के सूखे कंठ की प्यास को बुझने से बड़ा कोई धर्म और पुण्य नहीं – तहसीलदार देव शंकर धुर्वे

1 min read

जिला व्यूरो कमल राव चव्हाण:-

नर्मदापुरम । कोठी बाजार स्थित नर्मदा अंचल पत्रकार भवन के सामने सार्वजनिक प्याऊ का उद्घाटन नर्मदापुरम तहसीलदार देव शंकर धुर्वे ने फीता काटकर किया, इस अवसर पर तहसीलदार ने कहा कि प्रचंड गर्मी में जनमानस के सूखे कंठ की प्यास को बुझने से बड़ा कोई धर्म और पुण्य नहीं भीषण गर्मी के मौसम में प्याऊ का उद्घाटन एक नेक कार्य है जो लोगों को देसी मटके का शुद्ध और साफ पानी उपलब्ध कराता है और उन्हें गर्मी से राहत देता है यह परंपरा प्राचीन काल से चली आ रही है और इसे बढ़ावा देना चाहिए गर्मी के मौसम में प्याऊ लगाने को पुण्य का कार्य माना जाता है सार्वजनिक प्याऊ को लगाने का कार्य वरिष्ठ पत्रकार  प्रफुल्ल तिवारी, पत्रकार विजय कुंभारे के सहयोग से किया गया इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार प्रफुल्ल तिवारी, वरिष्ठ पत्रकार रामभरोस मीणा, हेमंत राजपूत, श्याम राय, प्रदीप गुप्ता,गोलू अवस्थी, गोविंद चौधरी सहित पत्रकार गण के अलावा सामाजिक और गण नागरिक विशेष रूप से मौजूद थे

 

 

About The Author

Leave a Reply