Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

नगरपालिका द्वारा एक पेड़ मां के नाम अभियान जारी नर्मदा भक्त दादा गुरूजी द्वारा किया गया नर्मदा महाविद्यालय में पौधरोपण

1 min read

नर्मदापुरम्। एक पेड़ मां के नाम अभियान नगरपालिका परिषद द्वारा लगातार चलाया जा रहा है। नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव के निर्देश पर नगरपालिका द्वारा वार्डवार पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में अहम भूमिका निभाई जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंशा अनुरूप एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत आज प्रसिद्ध संत नर्मदा भक्त दादा गुरूजी द्वारा प्रधानमंत्री उत्कृष्ट नर्मदा महाविद्यालय परिसर में पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर उनके साथ विधायक डॉ सीताशरण शर्मा, राज्यसभा सांसद माया नारोलिया, नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव सहित भाजपा नेता जिला उपाध्यक्ष राजेश तिवारी, विधायक प्रतिनिधि महेंद्र यादव, मंडल अध्यक्ष रूपेश राजपूत, राहुल सोलंकी, गोकुल पटेल, रोहित गौर, पूर्व जनपद अध्यक्ष संगीता सोलंकी, मण्डल मंत्री कमल राव चव्हाण, धनराज यादव,राकेश सराठे,पंकज साहू सहित अनेक भाजपा नेता और मां नर्मदा के भक्तगण उपस्थित थे।
इस अवसर पर नपाध्यक्ष श्रीमती यादव ने कहा कि हमारी परिषद द्वारा लगातार पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में कार्य किया जा रहा है। हम वार्डवार पौधरोपण कर नागरिकों को पर्यावरण संवर्धन हेतु जागरूक कर रहे हैं। हमारी परिषद हमारे वरिष्ठ नेतागणों के मार्गदर्शन में कार्य कर रही है। उन्होंने नागरिकों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि प्राचीन समय से ही हमारे प्रसिद्ध संत महात्मा हमारे मार्गदर्शक रहे हैं। हमारे समूचे धार्मिक ग्रंथ पर्यावरण और जैवविविधता से संबंधित हैं। जिसमें हर प्राणी, हर वनस्पति और हर वस्तु की किसी न किसी रूप में उनके संरक्षण के लिए पूजन किया जाता रहा है। ऐसा कोई भी हमारा धार्मिक ग्रंथ नहीं है जिसमें पर्यावरण संरक्षण की बात न लिखी गई हो। सभी नागरिकों से आग्रह है कि पर्यावरण के संरक्षण हेतु एक पौधा अवश्य लगाएं।

 

About The Author

Leave a Reply