NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

३ मई को नर्मदापुरम में पटवा वैश्य महासभा का शपथ ग्रहण समारोह, में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं वर्तमान विधायक होगे शामिल ।

नर्मदापुरम। मां नर्मदा के पावन तट पर स्थित पटवा मंगल भवन में ३ मई को अखिल भारतीय श्री पटवा वैश्य महासभा का भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण आयोजन में प्रदेशभर से समाज के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और प्रतिनिधि बड़ी संख्या में शामिल होंगे।

समारोह में मुख्य रूप से मध्यप्रदेश के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं वर्तमान विधायक सीताचरण शर्मा तथा अखिल भारतीय श्री पटवा वैश्य महासभा के प्रांतीय अध्यक्ष श्रीकांत पटवा विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। इनके साथ ही प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य, जिला अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष एवं नवमनोनीत पदाधिकारी भी कार्यक्रम में भाग लेंगे।

कार्यक्रम को लेकर आयोजकों द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। तथा समाज के विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले प्रतिनिधियों के स्वागत की व्यवस्था की गई है।

इस शपथ ग्रहण समारोह को केवल औपचारिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज के भविष्य की दिशा तय करने वाला मंच माना जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान शिक्षा, रोजगार, सामाजिक एकता और संगठन को मजबूत बनाने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा कर ठोस रणनीति बनाई जाएगी।

समाज के वरिष्ठजनों का मानना है कि इस तरह के आयोजन से न केवल संगठन को मजबूती मिलेगी, बल्कि युवाओं को भी समाज के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने की प्रेरणा मिलेगी।

आयोजकों ने प्रदेशभर के पटवा समाज से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

 

About The Author