Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

रेत के अवैध परिवहन पर प्रशासन की सख्त कार्यवाही निरंतर जारी खनिज के ओवरलोड एवं अवैध परिवहन किए जाने पर 02 वाहन जप्त

1 min read

नर्मदापुरम। कलेक्टर सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जिले में रेत एवं अन्य गौण खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन, ओवरलोडिंग तथा बिना ढके रेत परिवहन करने वाले वाहनों के विरुद्ध सतत एवं सख्त कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में खनिज विभाग द्वारा गत दिवस कार्रवाई करते हुए ग्राम पवारखेडा, तहसील माखननगर से एक डम्पर क्रमांक MP11H0988 को रेत खनिज का ओवरलोड परिवहन करते हुए पकड़ा गया। वहीं औद्योगिक क्षेत्र मोहासा में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली (सोनालिका, बिना नंबर) को अवैध रूप से रेत परिवहन करते हुए जप्त किया गया।

दोनों जप्त वाहनों को पुलिस थाना माखननगर की अभिरक्षा में सुरक्षार्थ खड़ा कराया गया है। इसके साथ ही प्रशासन द्वारा रेत परिवहन करने वाले अन्य वाहनों की सघन जांच भी की जा रही है तथा वाहन चालकों को रेत ढककर परिवहन करने एवं नियंत्रित गति से वाहन चलाने के निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराया जा रहा है। उक्त प्रकरण में जप्त वाहनों के विरुद्ध मध्यप्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भण्डारण का निवारण) नियम 2022 के तहत वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

About The Author