Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

एसडीएम सिवनी मालवा द्वारा किया गया सोयाबीन फसल क्षति का सर्वे

1 min read

सिवनी। कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना के निर्देशानुसार जिले में गत दिनों हुई तेज बारिश के कारण फसलों को हुए नुकसान का सर्वे कार्य जारी है। इस क्रम में अनुविभाग सिवनी मालवा अंतर्गत पिछले तीन दिनों में हुई भारी वर्षा से सोयाबीन फसल को हुए नुकसान का आकलन करने हेतु कृषि विभाग एवं राजस्व अमले द्वारा संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया।

अनुविभागीय अधिकारी सिवनी मालवा श्रीमती सरोज परिहार, एसडीओ कृषि विभाग, तहसीलदार सिवनी मालवा, हल्का पटवारी, जनप्रतिनिधि एवं संबंधित किसानों की उपस्थिति में प्रभावित क्षेत्रों का स्थल निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान फसलों की स्थिति का मूल्यांकन कर गिरदावरी के अनुसार फसल का सत्यापन भी किया गया।

 

About The Author

Leave a Reply