NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

नपाध्यक्ष के निर्देश पर चलाया विशेष स्वच्छता अभियान नगर को किया चकाचक, नागरिकों ने की मुक्तकंठ से प्रशंसा

नर्मदापुरम्। नगर में देव उठनी एकादशी पर लगी दुकानों से निकले कचरे को साफ करने के लिए नगरपालिका अध्यक्ष द्वारा विशेष निर्देश दिए गए थे। उनके निर्देशों का पालन करते हुए रविवार को अलसुबह से ही विशेष स्वच्छता अभियान चलाकर नगर को क्लीन किया गया। जिसकी नागरिकों द्वारा मुक्तकंठ से प्रशंसा की गई।
स्वच्छता निरीक्षक अनुराग तिवारी ने बताया कि नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले के निर्देश पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। देवउठनी ग्यारस पर विशेष रूप से चले अभियान में गन्ना के कारण भारी तादाद में कचरा एकत्रित हो गया था। रात में सड़क किनारे भारी मात्रा में एकत्रित हुए कचरे के कारण नागरिकों को बेहद परेशानी हो रही थी। जिसे देखते हुए नपाध्यक्ष श्रीमती यादव द्वारा निर्देशित किया गया है कि सुबह रविवारीय हाट बाजार है, इसे तत्काल साफ किया जाए। अलसुबह से चले स्वच्छता अभियान में समूचे नगर को द्रुतगति से सफाई कराई गई है।

 

About The Author

Leave a Reply