Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

नर्मदापुरम जिले के टॉपर बने सौम्या चोरे, कक्षा 12वीं की प्रविण्य सूची में प्रथम स्थान

1 min read

oplus_2

जिला व्यूरो कमल राव चव्हाण:-

नर्मदापुरम । मंगलवार को माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा कक्षा 10वी और 12वी के परीक्षा परिणाम घोषित किए गए। जिसमे नर्मदापुरम जिले के श्रीमती सोना मेमोरियल इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल के छात्र सौम्या चोरे ने 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में ह्यूमैनिटीज सब्जेक्ट में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय और पूरे जिले का नाम रोशन किया है। सौम्या चोरे ने बेहतर प्रदर्शन पर कहा कि विद्यालय में प्राचार्य और शिक्षकों के मार्गदर्शन में सफलता मिलीं है। नियमित अभ्यास और रिवीजन, सिलेबस को आसान टॉपिक में समझना बेहद जरूरी है। विद्यालय के डायरेक्टर एमएल गौर ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह हमारे छात्र के कठिन परिश्रम, अनुशासन और हमारे शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। श्रीमती सोना मेमोरियल स्कूल हमेशा से ही शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए जाना जाता रहा है, और सौम्या की सफलता ने इस परंपरा को आगे बढ़ाया है।
छात्र ने माता-पिता और शिक्षकों को गौरवान्वित किया है, बल्कि यह विद्यालय की शिक्षा प्रणाली की गुणवत्ता का भी परिचायक है। विद्यालय में इस उपलब्धि को लेकर हर्षोल्लास का वातावरण है। सौम्य के सम्मान में स्कूल द्वारा विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा जिसमें हर वर्ष की तरह टॉपर विध्यार्थियों को स्कूल की और से 11,000 रुपए की राशि से सम्मानित किया जाएगा। श्रीमती सोना मेमोरियल इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल, नर्मदापुरम जिले में शिक्षा के क्षेत्र में एक विश्वसनीय नाम है, और यह उपलब्धि इसकी निरंतर उत्कृष्टता का प्रतीक है।

About The Author

Leave a Reply