Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

क्षत्रिय मराठा नवनिर्माण सेना के द्वारा आज मनाई जाएगी शिवाजी महाराज की जयंती

1 min read

नर्मदापुरम।पूर्व वर्षों की तरह क्षत्रिय मराठा नवनिर्माण सेना के द्वारा आज गुरूवार को प्रात: 10 बजे से शिवाजी चौक पर छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती भक्ति भाव के साथ समारोह पूर्वक मनाई जाएगी। इस संबंध में आयोजन समिति के समाजसेवी कमल राव चव्हाण ने बताया कि शिवाजी महाराज की जयंती के अवसर पर हर वर्ष की तरह संगठन के पदाधिकारी व सदस्यगण समय पर शामिल होकर जयंती समारोह में एकत्रित होंगे।
इस मौके पर संगठन द्वारा एक प्रस्ताव पास कर जनप्रतिनिधियों से मांग की जाएगी कि शिवाजी चौक पर शिवाजी महाराज की प्रतिमा लगाई जाए। उन्होंने कहा कि शिवाजी महाराज एक महान देशभक्त और कुशल प्रशासक रहे हैं। उनकी वीरता के किस्से पूरा देश ही नहीं विश्व जानता है। हर बड़े शहरों में शिवाजी महाराज की याद में मूर्ति की स्थापना की गई है। नर्मदापुरम भी संभाग मुख्यालय है। यहां पर भी देश भक्त शिवाजी महाराज की प्रतिमा लगाई जाना चाहिए।

 

About The Author

Leave a Reply