Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

शंकर मंदिर समिति की कांवड़ यात्रा, नर्मदा जल लेकर लौटे श्रद्धालु

1 min read

oplus_2

नर्मदापुरम। शंकर मंदिर समिति ग्वालटोली सिवनी नाका क्षेत्र से रविवार को कांवड़ यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं पुरुष, नन्हे नन्हे बालक, बालिका श्रद्धालु शामिल हुए। श्रद्धालु कांवड़ लेकर सेठानी घाट पहुंचे, जहां मां नर्मदा का पूजन-अर्चन कर नर्मदा जल भरा और इसके बाद कांवड़ लेकर वापस शंकर मंदिर पहुंचे।

कांवड़ यात्रा के दौरान बैंड-बाजे पर श्रद्धालु उत्साह के साथ झूमते और नृत्य करते नजर आए। पूरे मार्ग में भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं ने जयकारों के साथ मां नर्मदा एवं भगवान शिव का स्मरण किया।

मातृशक्ति की भी यात्रा में विशेष सहभागिता रही। महिलाओं ने उत्साहपूर्वक कांवड़ यात्रा में भाग लेकर धार्मिक आस्था और श्रद्धा का परिचय दिया। नर्मदा जल लेकर श्रद्धालुओं शंकर मंदिर पहुंचने पर यात्रा का समापन धार्मिक विधि-विधान और पूजा-अर्चना के साथ किया गया। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

 

About The Author