देर रात तक सीएमओ ने कराई मीनाक्षी चौक की फूटी पाइपलाइन की मरम्मत
1 min read
नर्मदापुरम। मीनाक्षी चौक पर करीब एक सप्ताह से फूटी पेयजल पाइप लाइन की आखिरकार मंगलवार देर रात मरम्मत करा दी गई। पाइप लाइन टूटने से बड़ी मात्रा में पानी सड़क पर बह रहा था और शहर के कई हिस्सों में पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित हो रही थी। वहीं, सड़क की खुदाई से मीनाक्षी चौक पर बार-बार जाम की स्थिति बन रही थी, जिससे लोगों में नाराजगी थी।
मंगलवार सुबह नगरपालिका अध्यक्ष नीतू यादव ने मीनाक्षी चौक पहुंचकर सीवरेज कंपनी को फटकार लगाई थी और देर शाम तक मरम्मत पूरी नहीं होने पर एफआईआर की चेतावनी दी थी। सीएमओ वैभव देशमुख ने रात तक मौके पर रहकर पाइपलाइन की मरम्मत का काम कराया। देर रात तक कर्मचारियों ने क्षतिग्रस्त लाइन को दुरुस्त किया, जिसके बाद पेयजल आपूर्ति सुचारू हो सकी।
