Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

स्कूल वाहनों की हुई जांच, आर. टी. ओ. ने दी सख्त हिदायत

1 min read

जिला व्यूरो कमल राव चव्हाण:-

नर्मदापुरम । परिवहन आयुक्त, नर्मदापुरम संभागायुक्त श्री कृष्‍ण गोपाल तिवारी तथा कलेक्टर नर्मदापुरम सुश्री सोनिया मीना के निर्देशों के परिपालन में परिवहन विभाग द्वारा नर्मदापुरम की स्कूल बसों की जांच की गई।

स्कूल संचालकों को सभी स्कूल वाहनों में मेडिकल बॉक्स, स्पीड गवर्नर लगा होना, अग्निशामक यंत्र, बस का फ्लोर सही होना, वाहनों के वाइपर चालू होना, हैडलाइट तथा इंडिकेटर दुरुस्त होना, इमरजेंसी गेट का सही होना तथा सीट न होना, वाहनों के सभी दस्तावेज पूर्ण होने सम्बंधी निर्देश एवं सख्त हिदायत दी गई।

परिवहन विभाग द्वारा शहर के 25 वाहनों की जांच की गई तथा शिक्षण सत्र प्रारंभ होने के उपरांत स्कूल वाहनों में किसी भी तरह की कमी पाए जाने पर चलानी कारवाही की हिदायत दी गई। स्कूल संचालकों द्वारा भी लिखित रूप में वाहनों के दुरुस्त होने तथा दस्तावेज पूर्ण होने के उपरांत ही वाहनों को संचालित करने हेतु लिखित आश्वाशन दिया। विभाग द्वारा अभी तक लगभग  278 स्कूल वहां चेक किए जा चुके है।

About The Author

Leave a Reply