Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

राज्यसभा सांसद माया नारोलिया ने ग्राम रंढाल गौशाला में गोवर्धन पूजा एवं गौ पूजन किया।

1 min read

नर्मदापुरम। दीपावली के पावन अवसर के उपरांत ग्राम रंढाल स्थित गौशाला परिसर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया उपस्थित रहीं। उन्होंने विधि-विधान से गोवर्धन महाराज और गौ माता का पूजन कर क्षेत्रवासियों को गोवर्धन पर्व की शुभकामनाएं दीं।

“गोवर्धन पूजा एवं गौ पूजन” का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और गौ माता की पूजा अर्चना कर भगवान गोवर्धन का पूजन कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। कार्यक्रम में परंपरा अनुसार गोवर्धन महाराज की विधिवत पूजा की गई एवं गोधन — अर्थात गौ माता — का पूजन कर भारतीय संस्कृति एवं सनातन परंपरा का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रगति ग्राम संगठन महिला शक्ति संकुल स्वसहायता समूह की बहनों द्वारा निर्मित जैविक खाद भेंट की गई, जिससे गौशाला एवं ग्रामीण कृषि में प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण की दिशा में प्रेरणा प्राप्त हुई।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं मध्यप्रदेश सरकार द्वारा प्रकृति व पशुधन संरक्षण को लेकर जन-जागृति अभियान चलाया जा रहा है। सरकार संकल्पबद्ध है कि ग्रामीण स्तर पर भी जैविक खेती, गौ संरक्षण एवं पारंपरिक पर्वों को नए आयाम मिले। उल्लेखनीय है कि गोवर्धन पूजा को अन्नकूट महोत्सव के रूप में भी जाना जाता है। यह पर्व भारतीय लोक जीवन में प्रकृति, पशुधन और मानव के आपसी संबंधों का जीवंत प्रतीक माना जाता है।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत रंढाल के सरपंच खुशीलाल आठनेरे, उपसरपंच राजेंद्र सिंह राजपूत, वरिष्ठ नेता किशन यादव, संजीव मालवीय, प्रभारी उपसंचालक पशु चिकित्सा डॉ. शैलेंद्र नेमा, रामेश्वर मीना, कलम किशोर फौजदार, दिनेश मीना, कृपाराम फौजदार, डॉ. राजेंद्र शर्मा एवं महिला स्वसहायता समूह से श्रीमती दमयंती वर्मा, श्रीमती गायत्री केवट, श्रीमती शोभा आठनेरे, श्रीमती गंगा बाई सहित अनेक ग्रामीण जन एवं गौशाला समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

About The Author

Leave a Reply