राज्यसभा सांसद माया नारोलिया ने भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वानती श्रीनिवासन से की शिष्टाचार भेंट
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कोयम्बटूर से विधायक आदरणीय “अक्का” वानती श्रीनिवासन से राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया ने उनके दिल्ली स्थित निवास पर शिष्टाचार भेंट की।
इस दौरान दोनों ने महिला सशक्तिकरण, संगठन की गतिविधियों तथा आगामी बिहार विधानसभा चुनावों में महिला मोर्चा की भूमिका को लेकर विचार-विमर्श हुआ। सांसद माया नारोलिया ने वानती श्रीनिवासन को अपना प्रेरणास्रोत बताते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में महिला मोर्चा और अधिक सशक्त हुआ है।
इस मुलाकात को संगठनात्मक दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। जिससे महिला मोर्चा की आगामी रणनीतियों को मजबूती मिलने की संभावना है।
