शाखा प्रभारियों, उपयंत्रियों को तत्काल समस्याओं का समाधान करने के दिए निर्देश,नपाध्यक्ष नीतू यादव द्वारा की गई जनसुनवाई ।
1 min read
नर्मदापुरम्। प्रति गुरूवार को होने वाली जनसुनवाई में आज नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव द्वारा जनसुनवाई की गई। उनके द्वारा कई आवेदनों का तत्काल निराकरण कराया गया। साथ ही उपयंत्रियों और शाखा प्रभारियों को तलब कर नागरिकों की समस्याओं का तत्काल समाधान करने के निर्देश दिए गए। जनसुनवाई के दौरान कार्यालय अधीक्षक योगेश सोनी, उपयंत्री दीक्षा तिवारी, आयुषी रिछारिया, रीना गुप्ता, राखी चौकसे, नंदा संतोरे, अर्चना मंडल, मंजू मालवीय, दीपक गौर, पार्षद वंदना चुटीले, नरेंद्र पटेल, एल्डरमेन संतोष मीना आदि उपस्थित रहे।
कार्यालय अधीक्षक योगेश सोनी ने बताया कि आज करीब 15 से अधिक आवेदनों पर नपाध्यक्ष श्रीमती यादव द्वारा सुनवाई की गई। संजयनगर निवासी माखनलाल द्वारा बेटी की शादी हो जाने के बाद राशन कार्ड से नाम काटने आवेदन दिया गया। उन्हें नाम निरस्त कर तत्काल प्रमाण पत्र दिया गया। इसी के साथ ही पीएम आवास योजना, नाली निर्माण, पेयजल समस्या, अतिक्रमण हटाने, समग्र आईडी और सफाई से संबंधित आवेदनों पर तत्काल कार्रवाई की गई। जांच योग्य आवेदनों को संबंधित शाखा में भेजकर त्वरित निराकरण कराने के निर्देश दिए।
