Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

नपा में कार्यालय अधीक्षक द्वारा की गई जनसुनवाई सडक, नाली सफाई से सम्बंधित

1 min read

नर्मदापुरम्। कार्यालय अधीक्षक योगेश सोनी द्वारा आज नपा में जनसुनवाई की गई। इस दौरान लोगों की समस्याओं के समाधान करने के निर्देश दिए गए। साथ ही शाखा प्रभारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में जो भी शिकायतें और समस्याएं आती हैं उनका तत्काल प्रभाव से निराकरण करें।
कार्यालय अधीक्षक योगेश सोनी ने बताया कि नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले के निर्देश पर जनसुनवाई की शुरूआत की गई है जिससे नागरिकों को सीधा लाभ हो रहा है। गुरूवार को सुनवाई में आवेदन आए जिसमे अधिकांश सफाई व्यवस्था, पानी निकासी और पेड़ छंटवाने, अनुकंपा नियुक्ति से संबंधित शिकायतें आई थी। अधिकांश आवेदनों का निराकरण किया गया। साथ कुछ आवेदनों की जांच उपरांत कराने का आश्वासन दिया गया।

 

About The Author

Leave a Reply