Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

केन्द्रीय जेल नर्मदापुरम् में”परिर्वतन -प्रिजन टू प्राईड” कार्यक्रम का किया गया आयोजन

नर्मदापुरम। इंडियन ऑईल कार्पोरेशन लिमिटेड द्वारा गत दिवस “परिर्वतन -प्रिजन टू प्राईड” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम केन्द्रीय जेल नर्मदापुरम् खण्ड-ब में आयोजित किया गया था, कार्यक्रम का शुभारंभ वर्चुअली आई.ओ.सी. के चेअरमेन री ए.एस. साहनी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में देश की छः अन्य जेले भी शामिल हुईं।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य खेलों के माध्यम से जेलों में बंद कैदियों के शारिरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य का विकास करना और उनके पुर्नवास को स्थापित करना है। इस कार्यक्रम के माध्यम से आगामी एक माह तक जेल में निरूद्ध कैदियों को राष्ट्रीय स्तर के खेल प्रशिक्षकों के माध्यम से बैडमिटन, वॉली बाल, शंतरज एवं केरम का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

कार्यक्रम के शुभारंभ के अवसर पर इंडियन ऑइल कार्पोरेशन द्वारा खेल प्रतिभागी बंदियों को खेल किट एवं ट्रैक सुट प्रदान किया गया। कार्यक्रम में श्री अजय कुमार श्रीवास्तव, सी.जी.एम. आई. ओ. सी. एल., श्री संतोष सोलंकी जेल अधीक्षक केन्द्रीय जेल जर्मदापुरम्, श्री युसुफ अफ्फान, अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी, श्री ऋतुराज सिंह दांगी, सहायक जेल अधीक्षक, श्री अनुप कुशवाह डी.जी. एम.आई.ओ.सी.एल., श्रीमती निष्‍ठा शर्मा एवं जेल तथा आई ओ.सी.एल. के अन्‍य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

About The Author

Leave a Reply

आपसे छूटी खबरें