Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 15, 2026

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

भारत रत्न अटल जी की जन्म शताब्दी पर काव्यांजलि और सम्मान समारोह

1 min read

जिला व्यूरो कमल राव चव्हाण:-

नर्मदापुरम। भारतीय जनता पार्टी द्वारा भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में काव्यांजलि एवं वरिष्ठ भाजपा नेताओं के सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम 29 मार्च 2025, शनिवार को दोपहर 12:30 बजे जिला भाजपा कार्यालय, नर्मदापुरम में आयोजित होगा।जिला महामंत्री एवं कार्यक्रम प्रभारी प्रसन्न हर्णे ने बताया कि कार्यक्रम में कवि एवं साहित्यकार अपनी रचनाओं के माध्यम से अटल जी के विचार, व्यक्तित्व और राष्ट्र सेवा को काव्यांजलि अर्पित करेंगे। इसके साथ ही,  जिले के वरिष्ठ भाजपा नेताओं एवं सम्माननीय नागरिकों का भी विशेष सम्मान किया जाएगा, जिन्होंने संगठन में रहते हुए अटल जी के साथ कार्य किया है या कभी उनसे भेंट की थी। कार्यक्रम में संभाग प्रभारी पंकज जोशी, राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया, जिला अध्यक्ष श्रीमती प्रीति शुक्ला, जिले के विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा, ठाकुर विजयपाल सिंह, प्रेमशंकर वर्मा, ठाकुरदास नागवंशी, पूर्व जिला अध्यक्ष माधवदास अग्रवाल सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे।

 

About The Author

Leave a Reply