Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

पुलिस शहीद स्मृति दिवस पर पुलिस लाइन परिसर में परेड कर श्रद्धांजलि दी गई।

1 min read

नर्मदापुरम। पुलिस लाइन नर्मदापुरम में आज दिनांक 21/10/25 को प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर वर्ष 2024-25 में 1 वर्ष की अवधि में देश के विभिन्न स्थानों पर कर्तव्य निर्वहन के दौरान शहीद होने वाले 191 पुलिस कर्मियों के सम्मान में उनके द्वारा दिये गए बलिदान को याद करते हुए पुलिस स्मृति दिवस परेड का आयोजन किया गया । परेड के दौरान पुलिस बल द्वारा अमर शहीदो को सलामी देते हुए शोक शास्त्र की कार्यवाही की गई । पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम साई कृष्णा (भापुसे) द्वारा इस अवसर पर शहीद हुए कुल 191 पुलिस कर्मियों के नामों का वाचन किया गया । इस अवसर पर कमिश्नर  कृष्ण गोपाल तिवारी, पुलिस महानिरीक्षक मिथलेश कुमार शुक्ला, उप पुलिस महानिरीक्षक प्रशांत खरे, कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन, डीएसपी यातायात संतोष मिश्रा एवं जिले के अन्य थानों के थाना प्रभारी एवं पुलिस कर्मी भी उपस्थित रहे । सभी वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र चढ़ाकर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई।

About The Author

Leave a Reply