NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

विश्व मानव अधिकार स्थापना दिवस राष्ट्रीय मानव अधिकार सुरक्षा संगठन भारत के पदाधिकारी ने मनाया

1 min read

खातेगांव । विश्व मानव अधिकार स्थापना दिवस 10 दिसंबर को साइन गार्डन हॉल खातेगांव में राष्ट्रीय मानव अधिकार सुरक्षा संगठन भारत के पदाधिकारी द्वारा मनाया गया, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय मानव अधिकार सुरक्षा संगठन भारत के प्रशासनिक राष्ट्रीय अध्यक्ष  ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव एवं  सूरज सिंह लखनऊ, विशेष अतिथि नरेंद्र नंदू सारिका चौधरी अध्यक्ष नगर परिषद खातेगांव एवं नगर कांग्रेस अध्यक्ष  सुनील  यादव खातेगांव, अतिथि के रूप में लखनऊ जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमति सरिता श्रीवास्तव , चारु श्रीवास्तव ,एवं विशेष आमंत्रित अतिथि खातेगांव के पूर्व फौजी, कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय जनशिकायत अधिकारी इमरतलाल यादव के साथ प्रदेश मीडिया प्रभारी तुकाराम यादवेश सभी ने सामूहिक रूप से मां सरस्वती के आगे दीप प्रज्वलित कर पूजन माल्यार्पण करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के शुभारंभ पश्चात अतिथियों का स्वागत किया गया एवं पूर्व फौजियों का भी  स्वागत पुष्प मालाओं से किया गया।  कार्यक्रम में राष्ट्रीय मानव अधिकार सुरक्षा संगठन के मीडिया प्रभारी तुकाराम यादवेश ने संगठन के क्रियाकलापों पर प्रकाश डाला वहीं लखनऊ से आई सुश्री चारू  ने मानव अधिकार की रक्षा पर प्रकाश डाला कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव संगठन के प्रभावी कार्यों को बताते हुए मानव अधिकार स्थापना क्यों और कैसे हुई इसके बारे मे बताया , कार्यक्रम में मानव अधिकार सुरक्षा संगठन के मुकेश पुरोहित राजेंद्र साहू गौतम यादव सुनील दुबे अशोक सैनी अमित राठौर राधेश्याम देवड़ा सादिक खान सरवन सिंह राजपूत युवराज सिंह राजपूत योगेश दुबे पुष्पक शर्मा विजय सिंह चौहान एवं अन्य पदाधिकारी सदस्य गण खातेगांव स्वयं सहायता समूह की महिला सदस्य एवं इस दौरान अतिथियों का समाज के वरिष्ठ जनों का स्वागत सम्मान किया गया कार्यक्रम का संचालन समाजसेवी  ओ पी शर्मा ने किया कार्यक्रम में अन्य विशिष्ट जन मौजूद रहे ।

About The Author

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.