Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान का नर्मदापुरम विधानसभा सम्मेलन आज हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा होंगे शामिल

1 min read

नर्मदापुरम। भारतीय जनता पार्टी जिला नर्मदापुरम द्वारा आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान निरंतर 25 सितम्बर से भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती प्रीति शुक्ला के नेतृत्व में चलाया जा रहा है। इसी अभियान के अंतर्गत 15 अक्टूबर, बुधवार को इटारसी के सांई कृष्णा रिसार्ट में नर्मदापुरम विधानसभा के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन होगा। भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के जिला संयोजक लोकेश तिवारी ने बताया कि दोपहर 1 बजे हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा पत्रकार वार्ता को संबोधित करेंगे साथ ही विधानसभा सम्मेलन में मुख्य वक्ता रहेंगे। कार्यक्रम में इस अवसर पर लोकसभा सांसद दर्शनसिंह चौधरी, राज्यसभा सांसद माया नारोलिया, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संभाग प्रभारी श्री पंकज जोशी, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संगठन जिला प्रभारी सीमा सिंह, जिला अध्यक्ष प्रीति शुक्ला, विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा, नपा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधिगण, व्यापारीगण मातृशक्ति, युवा कार्यकर्ता गण विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। एवं सिवनी मालवा विधानसभा सम्मेलन 17 अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा।

 

About The Author

Leave a Reply