Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

नपा ने किया संकल्प से समाधान अभियान शुरू 31 मार्च तक वार्डों में लगाए जाएंगे शिविर ।

1 min read

नर्मदापुरम्। शासन के निर्देशानुसार नगरपालिका द्वारा शासन की योजनाओं की जानकारी देने, उससे लाभांवित करने के उद्देश्य से वार्ड में संकल्प से समाधान अभियान शुरू किया है। शिविर में नागरिक अपनी की समस्याओं का समाधान कराने के साथ ही अपने टैक्स भी जमा कर सकेंगे। संकल्प से समाधान अभियान के तहत आपके द्वार नगरपालिका की टीम पहुंच रही है।

कार्यालय अधीक्षक योगेश सोनी ने बताया कि नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले के निर्देश पर हर वार्ड में शिविर लगाए जा रहे हैं। आज वार्ड क्रमांक 4 से शिविर की शुरूआत की गई है। जिसका निरीक्षण नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव द्वारा किया गया। साथ ही उन्होंने निर्देशित किया कि जो भी नागरिक इस शिविर में आते हैं उनकी समस्याओं का समाधान करें। साथ नागरिकों से आव्हान किया कि आपके लिए ही यह शिविर लगाए जा रहे हैं। आप अपनी समस्याओं का समाधान कराएं साथ ही टेक्स भी जमा करें और नगर विकास में गति देने में सहयोग प्रदान करें। शिविर में वार्ड पार्षद प्रतिनिधि पूनम मेषकर, उपयंत्री रीना गुप्ता, राजस्व शाखा से हरिश गोस्वामी, एआरआई दाताराम सगर, शैलेंद्र साहू, राजकुमार, रवि सूर्यवंशी, सुनील अवस्थी आदि उपस्थित थे। कार्यालय अधीक्षक श्री सोनी ने बताया कि 19 फरवरी को वार्ड 01, 02, 03, 04, 05, 06, 26, 27, 28 के हितग्राहियों के लिए शिविर लगाया गया था। इसी तरह 20 फरवरी को कोठी बाजार स्कूल क्षेत्र में वार्ड 07, 08, 09, 10, 11, 12 में, 23 फरवरी को मंडी गेट के सामने शंकर मंदिर के पास आईटीआई पर वार्ड 13, 14,15, 16, 17 और 18, 24 फरवरी को एसपीएम गेट 4 के सामने वार्ड 20, 21, 22, 23, 24, 25, 25 फरवरी काली मंदिर चौक ग्वालटोली में वार्ड 29, 30, 31, 32, 33 और वार्ड 19 के लिए शिविर लगाए जाएंगे।

 

About The Author

Leave a Reply