Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

गोल घाट स्थित नागेश्वर मंदिर में म्यूजिक जोन ने दी भजनों की शानदार प्रस्तुति, फूल मालाओं से किया पत्रकारों और विशिष्ट जनों का सम्मान

1 min read

जिला व्यूरो कमल राव चव्हाण:-

नर्मदापुरम। रविवार को जगदीशपुरा स्थित गोल घाट पर स्थित नागेश्वर मंदिर समिति द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर म्यूजिक जोन द्वारा शानदार भजनों की प्रस्तुति दी गई । भगवान कृष्ण, राम , माता रानी और शिव और मां नर्मदा के भजनों की प्रस्तुति हुई। वहीं कार्यक्रम में शहर के पत्रकारों का भी फूल माला से सम्मान किया गया । इस मौके पर अनेक विशिष्ट जन, साधु संत और आमजन मौजूद थे। नागेश्वर मंदिर समिति के अध्यक्ष संजय तिवारी ने बताया कि मंदिर में नगद राशि नहीं ली जाती केवल भंडारे के उपयोग में आने वाला सामान ही लिया जाता है और यहां पर विगत 20 वर्षों से भंडारा चल रहा है। यह मंदिर 450 वर्ष पुराना है और यहां पर नर्मदा परिक्रमा वासियों सहित साधु संतों को भोजन कराया जाता है । इस मौके पर म्यूजिक जोन के कलाकारों ने शानदार प्रस्तुति की और भंडारे का आयोजन किया गया।

पत्रकारों का किया फूल मालाओं से सम्मान

इस मौके पर समिति के सदस्यों द्वारा पत्रकारों का फूल मालाओं से सम्मान किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार एवं नर्मदांचल पत्रकार संघ के अध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी का फूल माला से सम्मान किया । इसी क्रम में वरिष्ठ पत्रकार बलराम शर्मा , कैप्टन करैया , मनोज सोनी, दयाराम फौजदार, गजेंद्र राजपूत, मदन शर्मा,  प्रदीप गुप्ता, पंकज शुक्ला,  हेमंत राजपूत, हिना अली,  नेहा मालवी , रुद्र प्रताप सिंह,  एनडी दीक्षित सहित अन्य पत्रकारों और विशिष्ट जनों का सम्मान किया। नागेश्वर मंदिर समिति के मंदिर समिति के प्रमुख अनिल लोहिया , अवधेश सिंह परिहार(संरक्षक), विनोद दुबे , कमलेश तिवारी , अश्विनी तिवारी , सोनू ठाकुर आदि ने सभी का स्वागत किया।

म्यूजिक जोन ने भजनों की दी शानदार प्रस्तुति

इस मौके पर म्यूजिक जोन के शुक्ला पंडित ने तेरे होंठों के दो फूल प्यारे प्यारे और ऐसा प्यार बहा दे मैय्या भजनों से सबका मन मोह लिया। वहीं प्रकाश आहूजा ने जब राम नाम ले ले और भोले ओ भोले सहित महाभारत टाइटल सांग गाया। इसके साथ ही भाग्यश्री ने सत्यम शिवम् सुंदरम
और राधिका गोरी से विरज की छोरी से भजन की शानदार प्रस्तुति दी। वहीं प्रतीक द्विवेदी ने नारायण मिल जाएंगे और मेरी मा के बराबर कोई नहीं वहीं सुनील मिश्रा ने राधा रानी हमें बता दे जरा भजन गाया। हरीश मांझी ने तन मन धन सब है तेरा गाकर सबका मन मोह लिया और खूब ताली बटोरी। कार्यक्रम संचालक मनोज राठौर ने किया। इस मौके पर असीम बिस्वास , राम परसाई , सन्तोष शर्मा और भक्त गण मौजूद थे।

 

About The Author

Leave a Reply