शासकीय कन्या उमावि जुमेराती में मना उमंग दिवस, छात्राओं को दी स्वास्थ्य की जानकारी
1 min read
नर्मदापुरम। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जुमेराती में प्राचार्य श्रीमती कीर्ति शिवपुरिया एवं उमंग प्रभारी श्रीमती ममता तिवारी के मार्गदर्शन में उमंग दिवस मनाया गया।
उमंग दिवस का शुभारंभ सरस्वती पूजन वंदना द्वारा किया गया एवं अतिथियों का स्वागत, स्वागत गीत द्वारा किया गया। उमंग कॉर्नर का उद्घाटन उमंग कॉर्नर पर दीप प्रज्वलन एवं फीता काटकर किया गया। उमंग दिवस के मुख्य अतिथि विवेक पटवा एवं शुभम संतौरे एसटीआई आरटीआई काउंसलर शामिल हुए। मुख्य अतिथि संतौरे एवं श्री पटवा द्वारा उमंग जीवन कौशल एवं उमंग त्रिवेणी (उमंग, उज्जवल, सशक्त कार्यक्रम) के उद्देश्यों का प्रस्तुतीकरण किया एवं छात्राओं को स्वास्थ्य से संबंधी बहुत जानकारी साझा की एवं अपने जीवन के अनुभव साझा किये। तनाव प्रबंधन भी समझाया गया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती भावना उपाध्याय ने किया। क्विज का संचालन श्रीमती ममता तिवारी द्वारा किया गया। क्विज के लिए खेल गतिविधियाँ श्रीमती ज्योति तिवारी द्वारा कराई गईं। ड्रीम कैचर छात्राओं द्वारा बनाये गए एवं प्रदर्शन किया गया। छात्राओं को उमंग किशोर हेल्पलाइन नं. 14425 एवं टेली मानस हेल्पलाइन नं. 14416 और ए एस के चैटबॉट के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में ‘शाडिंग सकारात्मकता की शपथ’ छात्राओं को मुख्य अतिथि द्वारा दिलवाई गयी एवं श्रीमती ज्योति तिवारी द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया।
