Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

गोंड शासक राजा भभूत सिंह का ऐतिहासिक गढ़ पचमढ़ी, करेगा कैबिनेट बैठक की मेजबानी

1 min read

नर्मदापुरम । पचमढ़ी की धूपगढ़ चोटी समुद्र तल से लगभग 1,350 मीटर (4,429 फीट) की ऊँचाई पर स्थित है। यह स्थल सतपुड़ा पर्वतमाला का प्रमुख आकर्षण है। धूपगढ़ से दिखाई देने वाला सूर्योदय और सूर्यास्त न केवल पर्यटकों को मंत्रमुग्ध करता है, बल्कि यह स्थल गोंड साम्राज्य की रणनीतिक शक्ति और प्राकृतिक संरक्षण दृष्टिकोण को भी दर्शाता है।

यह क्षेत्र भगवान भोलेनाथ की नगरी के रूप में भी प्रसिद्ध है और गोंड शासक राजा भभूत सिंह के ऐतिहासिक योगदान को समेटे हुए है। उन्होंने इस पहाड़ी भूभाग का उपयोग शासन संचालन, सुरक्षा और सांस्कृतिक धरोहरों की रक्षा के लिए किया।

विशेष रूप से, इस बार की कैबिनेट बैठक जनजातीय समाज के प्रतीक रहे राजा भभूत सिंह की स्मृति को समर्पित होगी, जिनकी ऐतिहासिक भूमिका को केबिनेट की बैठक के दौरान पुनः स्मरण किया जाएगा।

मध्यप्रदेश की मंत्रिपरिषद की अगली कैबिनेट बैठक 3 जून 2025 को मध्‍यप्रदेश के एकमात्र हिल स्टेशन पचमढ़ी में आयोजित की जाएगी। यह आयोजन न केवल प्रशासनिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह पचमढ़ी की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं प्राकृतिक विरासत को सम्मान देने का प्रतीक भी बनेगा।

About The Author

Leave a Reply