Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 15, 2026

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

दिव्यांग देश का गौरव,चुनौतिओं को स्वीकारा, कई मुकाम हासिल किए : सांसद दर्शन चौधरी 

1 min read

जिला व्यूरो कमल राव चव्हाण:-

नर्मदापुरम। दिव्यांग समाज और राष्ट्र के गौरव हैं। उन्होंने कई चुनौतियों को स्वीकारते हुए अपनी ताकत साबित की है और ऊंचाइयों के मुकाम तक पहुंचकर अपना परचम लहराया है। दिव्यांग व्यक्ति जिन्होंने अपना लक्ष्य बना लिया है और लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत की है। जिसके कई सफल उदाहरण
हैं। सरकार के साथ-साथ निजी संगठनों में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों की अध्यक्षता कर रहे हैं। यह बात नर्मदापुरम नरसिंहपुर सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने दिव्यांग युवक युवती परिचय सम्मलेन में कही। वे रविवार को नर्मदा महाविद्यालय में हमराही समाज कल्याण संस्था द्वारा आयोजित राष्ट्रीय दिव्यांग युवक युवती सम्मलेन को बतौर मुख्यअथिति सम्बोधित कर रहे थे। सांसद श्री चौधरी ने कहा कि दिव्यांग वो नहीं जो शारीरिक दुर्बलता से कमजोर या अक्षम हो, जो पूर्ण स्वस्थ व्यक्ति होते हुए अन्याय, अत्याचार को देखते हुए आँख मोड़ ले उससे अधिक अंधा दुनियां में कोई नहीं। सांसद श्री चौधरी ने इस आयोजन की मुक्त कंठ से बार बार प्रशंसा की। यह विश्वास दिलाया कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेश मोदी ने दिव्यांगों के कल्याण और विकास के प्रतिबद्ध हैं। कई योजनाएँ संचालित हैं। जरूतमंद इनका लाभ उठाएं। उन्होंने हर संभव मदद करने की बात कही। इस दौरान किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष योगेंद्र राजपूत, भाजपा नेता अनिल दुबे, अनिल चौबे, हमराही समाज कल्याण संस्था कार्यककारी संचालक पूजा गौर,संस्था सहयोगी गजेंद्र सिंह धुर्वे,भूपेंद्र जी, समेत बड़ी संख्या में जिले भर से आए दिव्यांग उपस्थित रहे।

 

About The Author

Leave a Reply