जन भागीदारी समिति की बैठक में शामिल हुए विधायक डॉ शर्मा
जिला व्यूरो कमल राव चव्हाण:-
नर्मदापुरम। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय नर्मदा महाविद्यालय में जन भागीदारी समिति की बैठक आयोजित की गई। गुरुवार को हुई इस जनभागीदारी समिति की बैठक में विधायक डॉ सीताशरण शर्मा शामिल हुए।
बैठक में शिक्षा, संसाधनों और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। बैठक में विधायक ने कहा कि महाविद्यालय के विकास में सबकी भागीदारी आवश्यक है और इस दिशा में हम मिलकर कार्य कर रहे हैं। बैठक में कलेक्टर सोनिया मीणा, प्राचार्य रामकुमार चौकसे सहित अन्य प्रोफेसर्स शामिल हुए।
Related posts:
पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान की कार्यशाला भोपाल में, नर्मदापुरम जिले से विषय मुख्य वक्...
March 7, 2026मध्य प्रदेश
राजेंद्र धाकड़ बने अखिल भारतीय किरार धाकड़ क्षत्रिय महासभा के नर्मदापुरम जिला अध्यक्ष
March 6, 2026मध्य प्रदेश
रिवर व्यू कॉलोनी मालाखेड़ी में आयोजित हुआ होली मिलन समारोह
March 5, 2026नर्मदापुरम
