NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

नर्मदापुरम केन्द्रीय जेल में मानसिक स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 18 बंदियों की हुई स्क्रीनिंग

नर्मदापुरम । राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन भोपाल एवं जेल मुख्यालय म.प्र. भोपाल के निर्देशों के अनुपालन में शुक्रवार को केन्द्रीय जेल नर्मदापुरम के खण्ड-अ में एक दिवसीय मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन जिला चिकित्सालय नर्मदापुरम के मन कक्ष द्वारा किया गया।

शिविर में जिला चिकित्सालय नर्मदापुरम से डॉ, अंकिता मेहतो (PGMO) मन कक्ष से सुश्री नाजिया सिद्धिकी (क्लीनिकल सॉयक्लोजिस्ट), कांति यदुवंशी नर्सिग ऑफिसर द्वारा परिरूद्ध 06 पुरूष बंदी एवं 12 महिला बंदी कुल 18 बंदियो की स्क्रीनिंग कर परामर्श एवं उपचार दिया गया।

इस अवसर पर जेल अधीक्षक  संतोष सोलंकी, उप अधीक्षक प्रहलाद सिंह बरकडे, सहायक जेल अधीक्षक हितेश बंडिया, अष्टकोण अधिकारी श्री अर्पित चौधरी, मेडिकल ऑफिसर डॉ. रिया तरुआ, मेल नर्स श्रीमति इंदुराज साहू सहित अन्य जेल स्टाफ उपस्थित रहे।

 

About The Author