NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

ग्राम सांवलखेड़ा में आयोजित हुआ मेगा कृषि ऋण वितरण कार्यक्रम, 150 करोड़ के स्वीकृति पत्र किसानों को प्रदान किए गए ।

नर्मदापुरम। शुक्रवार को ग्राम सांवलखेड़ा के सोसाइटी परिसर में कृषि क्षेत्र के सुदृढ़ीकरण और किसानों को समयबध्द एवं आवश्यकतानुसार वित्तीय सहयोग प्रदान करने के उद्देश्य से प्रदेश की अग्रणी बैंक सेंट्रल बैंक आफ इंडिया के तत्वाधान में कृषि संगोष्ठी एवं राष्ट्रव्यापी मेगा कृषि ऋण आउचरीच शिविर आयोजित हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद नर्मदापुरम विधायक डा. सीतासरन शर्मा की मौजूदगी में 150 करोड़ से अधिक के ऋण के स्वीकृति पत्र किसानों और महिला समूहों को प्रदान किए गए। डा. शर्मा ने कहा कि विकसित भारत का रास्ता गांव से होकर जाता है। बैंक ऋण देश और प्रदेश के विकास का मुख्य आधार बनते हैं, जो इन्फ्रास्ट्रक्चर, एमएसएमई, कृषि और आवास जैसे क्षेत्रों को गति प्रदान करते हैं। क्षेत्र में कृषि, एमएसएमई के तहत किसानों को ऋण सहायता प्रदान होने से ग्रामीण अर्थव्यवस्था सुदृढ़ होगी। कार्यक्रम का स्वागत भाषण और प्रस्तावना मुंबई केंद्रीय कार्यालय से आए महाप्रबंधक एडी श्रीनिवास ने रखी। उन्होंने कृषि समृध्दि-बैंक सहयोग, हर खेत-हर किसान, आपकी पूंजी-आपका अधिकार को लेकर जानकारी दी।

क्षेत्रीय प्रमुख रजत मिश्रा ने किसानों को उनकी कृषि आवश्यकताओं जैसे फसल ऋण, कृषि उपकरण ऋण, डेयरी, मत्स्य पालन, पोल्ट्री एवं फूड प्रोसेसिंग जैसी गतिविधियों के लिए त्वरित एवं सरल ऋण सुविधा प्रदान करने को लेकर जानकारी दी। इस अवसर पर जिले के प्रगतिशील किसानों को भी सम्मानित किया गया। वहीं विशिष्ट अतिथि सिवनीमालवा विधायक प्रेमशंकर वर्मा ने कहा कि कृषि आधारित उद्योगों के हब के रूप में विकसित किया जा रहा है। ये पहल किसानों को केवल उत्पादन तक सीमित न रखकर उन्हें सीधे मार्केटिंग और प्रोसेसिंग से जोडक़र आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम करेगी। जनपद अध्यक्ष भूपेंद्र चौकसे ने कहा कि पहले किसानों को बैंक के चक्कर काटना पड़ता था, लेकिन अब बैंक गांवों में किसानों के बीच पहुंचकर योजनाओं का लाभ दे रही हैंं, इससे ग्रामीण भारत मजबूत और आत्मनिर्भरता की दिशा में बढ़ रहा है। मध्यप्रदेश तैराकी संघ अध्यक्ष पीयूष शर्मा ने कहा कि जिला खेती किसानी के दम पर देश में नई पहचान बना रहा है। यह बदलाव सिर्फ भौगोलिक अनुकूलता का नतीजा नहीं है, बल्कि बीते कुछ वर्षों में लागू की गई ठोस नीतियों, प्रशासनिक सुधारों और वित्तीय अनुशासन का असर है।

किसानों की आर्थिक उन्नति में सहभागी बनने दिए सुझाव

– कार्यक्रम में सहायक संचालक कृषि राजीव यादव, सहायक कृषि यंत्री चंदन सिंह बरखड़े, नाबार्ड एजीएम दीपक पाटिल, लीड बैंक मैनेजर आरडी बघेला, पशुपालन विभाग के उपसंचालक डा. शैलेंद्र नेमा ने कहा कि यह मेगा कार्यक्रम किसानों को सशक्त बनाने, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने तथा समृद्ध किसान, समृद्ध भारत के लक्ष्य की ओर अग्रसर होने का एक सशक्त प्रयास साबित होगा। ऋण व्यवसाय विस्तार और रोजगार के अवसर पैदा कर आर्थिक प्रगति को बढ़ावा देते हैं। वहीं भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेश गौर, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष योगेंद्र सिंह राजपूत, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष गोकुल पटेल, विधायक प्रतिनिधि विनोद वर्मा, सांवलखेड़ा समिति प्रबंधक सुशील पालीवाल ने बैकिंग व वित्तीय विशेषज्ञों के माध्यम से किसानों को सशक्त बनाने जिले की अग्रणी बैंक सेंट्रल बैंक आफ इंडिया द्वारा की गई पहल की सराहना की। कार्यक्रम का आभार क्षेत्रीय प्रमुख रजत मिश्रा ने कहा। इस दौरान बढ़ी संख्या में किसान और महिला हितग्राही उपस्थित रहे।

 

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *