Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

अमृत -2.0 के तहत डाली जा रही पाइप लाइन कार्य का नपाध्यक्ष और सीएमओ ने किया निरीक्षण 

1 min read

नर्मदापुरम्। अमृत 2.0 नल जल योजना के तहत चल रहे  कार्य का निरीक्षण नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले द्वारा किया गया। इस निरीक्षण के दौरान निर्माण एजेंसी और नपा की उपयंत्री आयुषी रिछारिया उपस्थित रहीं।

उपयंत्री आयुषी रिछारिया ने बताया कि वार्ड क्रमांक 16 में अमृत 2.0 योजना के तहत डाली जा रही पाइप लाइन का निरीक्षण नपाध्यक्ष और सीएमओ द्वारा किया गया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान संबंधित एजेंसी को निर्देश दिए कि जो भी लेवर कार्य कर रही है उनकी सेफ्टी का विशेष ध्यान रखें। कार्य गुणवत्तापूर्ण हो और सही तरीके से रेस्टारेशन करें।

वहीं मालाखेड़ी वार्ड 11 में बन रही पानी की टंकी का निरीक्षण भी किया गया। इस दौरान सीएमओ श्रीमती पटले द्वारा निर्माण एजेंसी को निर्देशित किया गया कि जो भी कार्य कर रहे हैं वह सावधानीपूर्वक किया जाए। साथ ही ग्रीन नेट लगाएं और मजदूरों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें। कार्य को गुणवत्तापूर्ण और समय सीमा में पूर्ण कराएं जिससे कि नागरिकों को समय पर इस योजना लाभ मिले सके।

 

About The Author

Leave a Reply