NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

मंगलमय विलास कॉलोनी महिला संगठन ने ने मनाई रंग पंचमी, जमकर उड़ाया रंग गुलाल

जिला व्यूरो कमल राव चव्हाण:-
नर्मदापुरम। शहर में होली और रंग पंचमी का त्यौहार उमंग , हर्षोल्लास और श्रद्धा से मनाया गया। जगह अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया । इसी कड़ी में रंग पंचमी पर मंगलमय विलास कॉलोनी महिला संगठन द्वारा जमकर रंग गुलाल उड़ाया। इसके साथ ही फूलों की होली खेली गई । वार्ड 14 कुलामड़ी रोड स्थित कालोनी में सुबह से ही हर्षोल्लास का माहौल रहा । महिलाओं ने एक-दूसरे को रंग गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दी । इसके साथ ही राधा कृष्ण के साथ रंग पंचमी का पर्व मनाया।‌ दिन भर धूमधाम और  हर्ष का माहौल रहा ।‌  रंग पंचमी पर शाम को फागोत्सव का आयोजन भी महिला संगठन द्वारा किया गया । इस दौरान होली के गीत संगीत के साथ सभी ने बधाई दी। इस मौके पर कॉलोनी की महिलाएं भारी संख्या में मौजूद थीं।

About The Author

Leave a Reply