Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

महाराजा यशवंत राव मेमोरियल अंतर संभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता में नर्मदापुरम संभाग सेमीफाइनल में पहुंचा

1 min read

नर्मदापुरम। ग्वालियर में आयोजित महाराजा यशवंत राव मेमोरियल अंतर संभागीय सीनियर वर्ग क्रिकेट प्रतियोगिता में नर्मदा पुरम की टीम ने रीवा संभाग को हराकर सेमीफाइनल में स्थान पक्का किया। नर्मदा पुरम क्रिकेट संघ के मानसेवी सचिव श्री अनुराग मिश्रा ने बताया कि नर्मदा पुरम संभाग की टीम ने अपने पहले मैच में ग्वालियर को तीन विकेट से शिकस्त दी वही अपना दूसरा मैच इंदौर से 230 रनों से गंवाने के बाद बेहतरीन वापसी करते हुए रीवा संभाग की टीम को अहम मुकाबले में 3 विकेट से पराजित कर सेमीफाइनल में स्थान पक्का किया है । अहम मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करने के लिए यश दुबे एवं प्रशांत काशदे को संयुक्त मैन ऑफ द मैच चुना गया। नर्मदापुरम टीम का सेमी फाइनल मुकाबला एमराल्ड स्कूल मैदान इंदौर में चंबल संभाग के खिलाफ होगा। सीनियर वर्ग की जीत पर टीम के सभी खिलाड़ियों सहित कोच सुनील शर्मा एवं मैनेजर मनोहर बिल्थरिया को नर्मदा पुरम क्रिकेट संघ के पदाधिकारीयों एवं सदस्यों ने बधाई दी है।

 

About The Author

Leave a Reply