एमएसएमई आउटरीच शिविर में उद्यमियों को 122 करोड़ के ऋण स्वीकृत
1 min read
नर्मदापुरम। संभाग में औद्योगिक एवं व्यावसायिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की ओर से एमएसएमई आउटरीच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विभिन्न औद्योगिक एवं व्यावसायिक इकाइयों के लिए 122 करोड़ रुपये के ऋण स्वीकृत किए गए। इनमें होटल, राइस मिल, दाल मिल सहित अन्य उद्योगों के संचालन एवं विस्तार के लिए उद्यमियों को वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई गई। बैंक अधिकारियों ने उद्यमियों को ऋण योजनाओं, बैंकिंग सुविधाओं और कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए वित्तीय प्रबंधन की जानकारी भी दी। अधिकारियों ने कहा कि एमएसएमई क्षेत्र रोजगार सृजन और आर्थिक विकास की महत्वपूर्ण कड़ी है। ऐसे में उद्यमियों को आसान बैंकिंग सुविधाओं और वित्तीय सहयोग से जोड़ना बैंक की प्राथमिकता है। कार्यक्रम में केंद्रीय कार्यालय मुंबई के महाप्रबंधक पंकज कुमार, क्षेत्रीय प्रमुख मुकेश चौधरी सहित संभाग के बड़ी संख्या में उद्यमी उपस्थित रहे।
Related posts:

बर्ड फ्लू टीका: भोपाल में बना पहला स्वदेशी H5N1 टीका, आज लॉन्च

पुलिस अधीक्षक ने किया यातायात थाने का भ्रमण, सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था की व्यापक समीक्षा

