Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

राज्य स्तरीय बालरंग प्रतियोगिता का नर्मदापुरम में भव्य शुभारंभ

1 min read

नर्मदापुरम । मध्यप्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग के तत्वावधान में आयोजित राज्य स्तरीय बालरंग प्रतियोगिताओं का शुभारंभ आज शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नर्मदापुरम में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 10:30 बजे क्षेत्रीय दर्शन सिंह चौधरी के मुख्य आतिथ्य एवं नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती नीतू यादव की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर मध्यप्रदेश के सभी 9 संभागों से आए निःशक्त/दिव्यांग विद्यार्थियों ने गायन, वादन, नृत्यकला, एकल एवं सामूहिक अभिनय तथा चित्रकला आदि विधाओं में अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

शासकीय एस.एन.जी. उमावि. नर्मदापुरम में आयोजित उर्दू प्रतियोगिताओं में कव्वाली, वाद-विवाद, निबंध तथा स्वरचित नज्म/ग़ज़ल विधाओं में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कव्वाली (कनिष्ठ वर्ग) में प्रथम स्थान देवांश तिवारी (रीवा) और द्वितीय स्थान आफिया खान (भोपाल) को मिला, वहीं वरिष्ठ वर्ग में प्रथम सुहाना (भोपाल) एवं द्वितीय अंस सेन (रीवा) रहे। वाद-विवाद (कनिष्ठ वर्ग पक्ष) में प्रथम फातमा हुसैन (इंदौर) एवं द्वितीय हसन (भोपाल), जबकि विपक्ष में प्रथम मुनज्जा कादरी (इंदौर) एवं द्वितीय मो. मनाहिल (भोपाल) रहे। वरिष्ठ वर्ग (पक्ष) में प्रथम जीनत (भोपाल) एवं द्वितीय मसलेहत मंसूरी (इंदौर), जबकि विपक्ष में प्रथम आयशा खान (सागर) एवं द्वितीय जोया (भोपाल) रही। निबंध विधा (कनिष्ठ वर्ग) में प्रथम कशफ मलिक (भोपाल) एवं द्वितीय समसा मंसूरी (छतरपुर), जबकि वरिष्ठ वर्ग में प्रथम आमिर खान (रतलाम) एवं द्वितीय समरीद हैदर अली (इंदौर) रहे। स्वरचित नज्म/ग़ज़ल (कनिष्ठ वर्ग) में प्रथम नीलेश साहू (रीवा) एवं द्वितीय मो. अली (भोपाल), वहीं वरिष्ठ वर्ग में प्रथम राजपाल (उज्जैन) एवं द्वितीय रेहान खान (भोपाल) रहे।

शासकीय उत्कृष्ट उमावि. नर्मदापुरम में आयोजित सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में शास्त्रीय नृत्य, लोकगीत, वादन तथा सुगम संगीत विधाओं में प्रतिभागियों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। शास्त्रीय नृत्य (कनिष्ठ वर्ग) में प्रथम स्थान प्रत्यक्षा (इंदौर) और द्वितीय लक्ष्या गोयल (भोपाल) को प्राप्त हुआ, जबकि वरिष्ठ वर्ग में प्रथम अंशिका राय (भोपाल) एवं द्वितीय हर्षिता जादौन (ग्वालियर) रहीं। लोकगीत (कनिष्ठ वर्ग) में प्रथम सृजन मीना व साथी (इंदौर) एवं द्वितीय सान्या व साथी (जबलपुर), जबकि वरिष्ठ वर्ग में प्रथम मोहित परमार व साथी (उज्जैन) एवं द्वितीय यशिका रजव व साथी (सागर) रहे। वादन (कनिष्ठ वर्ग) में प्रथम राघव अग्रवाल (भोपाल) एवं द्वितीय आदर्श राज (सागर), जबकि वरिष्ठ वर्ग में प्रथम देव सेठिया (जबलपुर) एवं द्वितीय अंश पाटीदार (भोपाल) रहे। सुगम संगीत (कनिष्ठ वर्ग) में प्रथम अगस्त्य गुप्ता (भोपाल) एवं द्वितीय आदित्य जौहरी (ग्वालियर), वहीं वरिष्ठ वर्ग में प्रथम सृजन मिश्रा (रीवा) एवं द्वितीय प्रणव पाठक (ग्वालियर) को स्थान प्राप्त हुआ।

इस प्रकार नर्मदापुरम में आयोजित राज्य स्तरीय बालरंग प्रतियोगिता ने न केवल विद्यार्थियों की सृजनात्मक प्रतिभा को मंच प्रदान किया, बल्कि विविध सांस्कृतिक विधाओं के माध्यम से प्रदेश के बाल कलाकारों में आत्मविश्वास और राष्ट्रीय भावना का संचार भी किया।

About The Author

Leave a Reply