Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

थाना कोतवाली में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, लगभग 100 पुलिसकर्मियों एवं मीडिया प्रतिनिधियों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

1 min read

नर्मदापुरम। पुलिस अधीक्षक साई कृष्णा थोटा के नेतृत्व एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन के मार्गदर्शन में पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य एवं कल्याण को प्राथमिकता देते हुए नर्मदापुरम पुलिस द्वारा निरंतर विभिन्न वेलफेयर गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।

इसी क्रम में आज थाना कोतवाली परिसर में पुलिसकर्मियों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। अनुविभागीय अधिकारी पुलिस जितेन्द्र पाठक द्वारा सुप्रसिद्ध चिकित्सक एवं सेठा अस्पताल के संचालक डॉ. अतुल सेठा से समन्वय स्थापित कर शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में पुलिसकर्मियों का ब्लड प्रेशर, आवश्यक ब्लड टेस्ट, सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण एवं अन्य प्राथमिक स्वास्थ्य जांचें की गईं। शिविर में लगभग 100 पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य की जांच की गई। पुलिस के साथ निरंतर समन्वय एवं कार्य करने वाले मीडिया प्रतिनिधियों का भी स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

पुलिस अधीक्षक साई कृष्णा थोटा द्वारा पुलिसकर्मियों के कठिन एवं चुनौतीपूर्ण कार्य को ध्यान में रखते हुए उनके शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य तथा समग्र कल्याण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसी उद्देश्य से पुलिस लाइन सहित विभिन्न थाना परिसरों में समय-समय पर निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

इसके साथ ही पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार प्रत्येक रविवार हार्टफुलनेस (Heartfulness) के विशेष सत्र भी आयोजित किए जा रहे हैं। इन सत्रों का उद्देश्य पुलिसकर्मियों को तनाव प्रबंधन, मानसिक शांति, एकाग्रता एवं सकारात्मक जीवनशैली के लिए प्रेरित करना है।

पुलिस अधीक्षक साई कृष्णा थोटा ने कहा कि “एक स्वस्थ एवं मानसिक रूप से संतुलित पुलिसकर्मी ही अपने कर्तव्यों का बेहतर ढंग से निर्वहन कर सकता है। पुलिसकर्मियों का स्वास्थ्य एवं कल्याण हमारी प्राथमिकताओं में है। पुलिस द्वारा भविष्य में भी पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य, मानसिक सुदृढ़ता एवं वेलफेयर के लिए इस प्रकार की गतिविधियां निरंतर आयोजित की जाएंगी।”

शिविर में रहे उपस्थित

आयोजित स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में सेठा अस्पताल के संचालक डॉ. अतुल सेठा, एसडीओपी जितेन्द्र पाठक, थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक गौरव सिंह बुंदेला, थाना प्रभारी देहात निरीक्षक उषा मरावी, महिला थाना प्रभारी श्रीमती राखी मौर्य, हेल्थ एक्टिविस्ट डॉ. मयंक तोमर, समाजसेवी श्रीमती भावना बिष्ट, सुनील दीक्षित सहित चिकित्सकगण, चिकित्सा दल एवं पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।

About The Author