Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

जिला पंचायत सीईओ हिमांशु जैन ने संभाला पदभार ,अधिकारियों कर्मचारियों से हुए रूबरू

1 min read

नर्मदापुरम। नवागत जिला सीईओं हिमांशु जैन (आईएएस) ने सोमवार को जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी का पदभार ग्रहण किया। उल्‍लेखनीय है कि जैन 2020 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी है जिन्‍होने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में अखिल भारतीय स्तर पर 40 वीं रैंक हासिल की थी। श्री जैन इससे पूर्व शिवपुरी में जिला पंचायत सीईओ के पद पर पदस्थ थे। पदभार ग्रहण करने से पूर्व उन्होंने कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना से भेंट की। तत्‍पश्‍चात जैन जिला पंचायत कार्यालय पहुंचे जहां समस्‍त अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा फुलगुच्छ से जैन का स्वागत किया गया। साथ ही उन्‍होनें अधिकारियों कर्मचारियों से रूबरू होकर सभी से परिचय प्राप्त किया एवं शाखावार जिले में चल रहे पंचायत, ग्रामीण विकास विभाग, पर्यटन, मनरेगा, एनआरएलएम एवं अन्य शाखाओं के कार्यों की जानकारी भी ली। इस दौरान अन्य विभागों के अधिकारियों ने भी जैन से भेंट की ।

 

About The Author

Leave a Reply