Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

नारद जयंती पर जिला अधिवक्ता संघ ने पत्रकार तिवारी का किया सम्मान

1 min read

नर्मदापुरम । शहर में नारद जयंती श्रद्धा और उत्साह से बनाई गई। इस मौके पर कलेक्ट्रेट पीपल चौक चौराहे पर स्थित नर्मदांचल पत्रकार संघ के कार्यालय में  कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर जिला अधिवक्ता संघ द्वारा नर्मदांचल  पत्रकार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष और वरिष्ठ पत्रकार प्रफुल्ल तिवारी का पुष्प गुच्छ और शाल श्रीफल से सम्मान किया गया। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष दीपक जैन ने  कहा कि श्री तिवारी निर्भीक और निडर पत्रकार हैं। इस दौरान उन्होंने श्री तिवारी के उज्जवल भविष्य की कामना की। श्री जैन ने कहा कि उन्होंने हमेशा निष्पक्षता से समाचार का संपादन किया है । सत्य को हमेशा उन्हें उजागर किया है । आज हम अधिवक्ता संघ  के सदस्य उनका सम्मान कर अभिभूत हैं।
जिला अधिवक्ता संघ के सचिव मनोज जराठे ने बताया कि श्री तिवारी को यह सम्मान उनकी निष्पक्ष पत्रकारिता के चलते दिया गया है। उन्होंने कहा कि श्री तिवारी निष्पक्ष , निडर और निर्भीक पत्रकार हैं। उन्होंने अनेक समाचार पत्रों में काम किया है और उन्हें कई पुरस्कारों से सम्मानित भी किया गया है। उन्होंने अपनी लेखनी से अनेक मुद्दे उठाए हैं। श्री तिवारी के सम्मान कार्यक्रम में संघ के अध्यक्ष दीपक जैन, उपाध्यक्ष मनोज यादव, सहसचिव क्षमा चौहान, कोषाध्यक्ष राकेश शर्मा, ग्रंथपाल पीडी चौरे, कार्यकारणी सदस्य सौरभ तिवारी, प्रकाश कुशवाह, अभिषेक दीक्षित, सीके कुरापा, दीपक सोनी के अलावा अन्य अधिवक्ता और पत्रकार मौजूद रहे।

 

About The Author

Leave a Reply

आपसे छूटी खबरें