Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 15, 2026

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

पौड़ी में हुआ विकसित भारत कृषि संकल्प यात्रा का स्वागत, कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को दी जानकारी

1 min read

रिपोर्टर: राजकुमार पटेल

बनखेड़ी। कृषि विभाग एवं कृषि विज्ञान केंद्र गोविंद नगर के तत्वावधान में विकसित भारत कृषि संकल्प यात्रा का कार्यक्रम ग्राम पंचायत पौड़ी में रखा गया। गांव के किसानों को कृषि वैज्ञानिकों एवं कृषि विभाग के अधिकारियों ने विभिन्न उपयोगी जानकारियां प्रदान की। कार्यक्रम में डॉक्टर आकांक्षा पांडे द्वारा कार्यक्रम का उद्देश्य एवं जैविक खेती पर किसान भाइयों को आवश्यक जानकारी प्रदान की गई। कृषि वैज्ञानिक डॉ राजेंद्र पटेल द्वारा खरीफ की फसलों पर तकनीकी जानकारी दी गई।
कृषि विभाग के प्रभारी अनुविभागीय अधिकारी गोविंद मीणा द्वारा कृषि विभाग की सभी योजनाओं के विषय में विस्तार से समझाया गया, कैसे किसान योजनाओं का लाभ प्राप्त करें। भोपाल सीआइए वैज्ञानिक विजय द्वारा कृषि यंत्रों की तकनीकों पर ज्ञानवर्धक जानकारी दी गई। कृषि अभियांत्रिकी से आए हुए वैज्ञानिक ने अभियांत्रिकी योजनाओं को विस्तार से बताया। पौड़ी ग्राम पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि कमलकिशोर भार्गव ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम आगामी समय में भी होते रहे इस पर सरकार द्वारा काम किया जाए ताकि किसान भाई लाभ प्राप्त कर सकें। पशुपालन विभाग द्वारा अपनी सभी योजनाओं को ग्राम वासियों को बताया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसानों एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

 

About The Author

Leave a Reply